बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम योगी ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देती है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में चुनाव लड़ रही है। हमारे नेता मोदी जी हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में सुरक्षा, देश के सम्मान, विकास, गरीब कल्याण कार्यक्रमों को लेकर जो अभूतपूर्व कार्य हुआ है, उसे लेकर आमजन के मन में बहुत सकारात्मक भाव है। इसका लाभ भाजपा व एनडीए उम्मीदवारों को मिल रहा है। महाराष्ट्र की धरती छत्रपति शिवाजी महाराज, साहू ही महाराज, महात्मा फूले, सावित्री बाई फूले, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, वीर सावरकर की धरती है। यह देश को नई दिशा देने वाली धऱती है। मेरा विश्वास है कि महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद भी भाजपा व एनडीए को प्राप्त हो रहा है।