फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का सुरक्षित भंडारण करें, जांच और बढ़ाएं

Sat, 19 Dec 2020 08:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण व कोल्ड चेन की व्यवस्था फूलप्रूफ करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रदेश में 2.5 लाख लीटर वैक्सीन की भंडारण क्षमता हो गई है। टीकाकरण के लिए 6 करोड़ सिरिंज की जरूरत होगी और अब तक 4.5 करोड़ का आवंटन कर दिया गया है।

विज्ञापन


टीकाकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि वैक्सीन सेंटर में टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति के लिए कुछ समय रुकने और बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण की व्यवस्था की जाए। एक टीम रोजाना 100 लोगों का टीकाकरण करेगी। प्रत्येक टीम के साथ एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिसको टीका लगाया जाएगा उसके मोबाइल फोन पर टीका लगाने का समय, स्थान व दिनांक की जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश में वैक्सीन स्टोरेज के लिए 35 हजार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। टीकाकरण समय से पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेटर्स की उपलब्धता जरूरी है। इसके लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। उन्होंने वैक्सीनेटर्स को तैयार करने का कार्य पूरी तेजी से करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच पर संतोष व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 2.23 करोड़ कोरोना जांच पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि जब तक कोई कारगर दवा नहीं आ जाती, तब तक पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है। कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस व्यवस्था को प्रभावी रखा जाए।

उन्होंने प्रदेश में 95.5 प्रतिशत की रिकवरी दर पर संतोष व्यक्त करते हुए लखनऊ में यह दर और बेहतर करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन ओपीडी चिकित्सीय परामर्श का लाभ प्राप्त कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें