फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निभाईं छठ पूजा की रस्में, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 07 Nov 2024 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की रस्में निभाईं। इस दौरान घाटों पर  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन
छठ पूजा की रस्म अदा करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को गोमती नदी के घाटों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालु उमड़े। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी छठ पूजा में शामिल हुए। उन्होंने छठ पूजा की रस्में निभाईं। 

विज्ञापन


झूलेलाल पार्क में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोमती नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने को उमड़े। पूजा के दौरान कुछ महिलाएं सेल्फी लेती भी दिखीं। 

दंडवत परिक्रमा करते हुए घाट पहुंचे श्रद्धालु

लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोमती नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने को उमड़े। कुछ श्रद्धालु दंडवत परिक्रमा करते हुए घाट तक पहुंचे। 
 

विज्ञापन

लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पर्व के तीसरे दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं और पुरुष दंडवती परिक्रमा करते हुए घाट पहुंचे। आस्था और भाक्ति के साथ व्रती महिलाओं ने नदी के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं पुरुषों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ संतान कामना व लंबी उम्र के लिए छठ का व्रत रखा। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निभाईं छठ पूजा की रस्में, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फल प्रसाद अर्पित कर पूजन किया

महिलाओं ने घाट पर बनी सुशोभिता में अलग-अलग प्रकार के फल प्रसाद अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह के समय उगते हुए सूर्य की पूजा के लिए भी तैयारियां की। इस दौरान घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व छठी मइया के भजनों ने लोगों मन मोह लिया।

मइया के आशीर्वाद से बना घर

बिहार के सीवान की रहने वाली संधना मिश्रा ने बताया कि हमारे पास घर नहीं था। छठी मइया की कृपा से आज उनका खुद का घर है इसके अलावा भी उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें