फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन: लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए सीएम योगी, बोले- हर चेहरे पर खुशी व संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता

Mon, 06 Oct 2025 11:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। लोगों की समस्याएं सुनकर निश्चित समयावधि में निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर चेहरे पर खुशी व संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी। - फोटो : @CMOfficeUP के X हैंडल से।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अफसरों को निश्चित समयावधि में उनका निस्तारण कराने के लिए कहा। इस मौके पर पुलिस, राजस्व और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले लेकर फरियादी पहुंचे थे। 

विज्ञापन


अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे थे। सीएम एक-एक करके सभी के पास पहुंचे। उनका प्रार्थना पत्र लिया। तत्काल निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस, बिजली, नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग लेकर फरियादी पहुंचे थे। 

'जनता दर्शन' से भी हो रहा समस्याओं का निराकरण 

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है। 'जनता दर्शन' के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। 

बच्चों को दी चॉकलेट 

सीएम ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का भी हाल जाना। उनके सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया। उन्हें अपनत्व का अहसास कराया। सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी देकर खूब पढ़ने-खेलने की भी सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें