नवीनीकरण का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एलईडी पर उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत की कहानी को देखा।
नवनिर्मित श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, लोकभवन, विधानभवन और दीपोत्सव आदि की गौरवगाथा को देख सीएम अभिभूत हो उठे।