फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म का पालन न करने वालों के लिए कई दंड का प्रावधान: CM योगी

Tue, 06 Jun 2017 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्र और राज्य सरकार के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व न्याय विभाग संयुक्त रूप से मंगलवार को ‘टेली लॉ : कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से विधिक सेवा का मुख्य प्रवाह’कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक मिश्र, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी  मौजूद रहे।

देश के सबसे बड़े राज्य में न्याय के क्षेत्र में नई क्रांत‌ि लाने के ल‌िए यहां मौजूद सभी लोगों का स्वागत करता हूं। न्यायलयों में खासकर महिलाओं से संबंधित मामलों में यथाशीघ्र न्याय मिलेगा।

मुझे कहने में संकोच नहीं क‌ि यूपी की वर्तमान सरकार गरीबों, वंचितों को न्याय दिलाने के ल‌िए प्रतिबद्ध है। तमाम विषम परिस्थ‌ित‌ियों के बावजूद लोक अदालतों की व्यवस्था पुष्ट हो रही है।
विज्ञापन


ग्रंथों में भी न्यायिक प्रक्रिया का विवरण विस्तार में मिलता है। योगी ने कहा, आप  सभी प्रबुद्ध हैं इसल‌िए आपको बताने की जरूरत नहीं क‌ि धर्म की जरूरत संकुचित न होकर व्यापक रही है।
विज्ञापन


धर्म का निर्देशन वेदों ने किया। वहां भी धर्म का पालन न करने वाले के साथ भी प्रायश्च‌ित के साथ कई दंडों का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें