फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : रामलला के दर्शन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देख आनंदित हो उठे सीएम, योगी ने कारीगरों को सराहा

Wed, 14 Jun 2023 10:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को अयोध्या पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री यहां अफसरों के साथ राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी गए। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर निर्माण में प्रगति देख वे आनंदित हो उठे। उन्होंने इंजीनियरों व कारीगरों की भी सराहना की।

विज्ञापन


इससे पहले सीएम योगी ने हनुमंतलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। यहां महंत संतरामदास से आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने सीएम योगी का अभिनंदन किया। यहां से सीएम का काफिला रामजन्मभूमि परिसर पहुंचा। रामलला के चरणों में सीएम ने माथा टेका और पूजा-अर्चना की। राममंदिर निर्माण की कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने सीएम को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। बताया गया कि भूतल का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। अक्तूबर तक भूतल का काम पूरा कर लिया जाएगा।

सीएम ने मंदिर निर्माण के साथ परिसर में विकसित हो रहे अन्य सुविधाओं व योजनाओं की भी जानकारी ली। राममंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास व मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल जी ने सीएम का अभिनंदन किया। इस दौरान ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, डीएम नितीश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराजजी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




राममंदिर के भूतल की छत का काम पूरा
मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल जी ने सीएम को बताया कि मंदिर के भूतल की छत का काम पूरा हो चुका है। अब केवल गुंबद की छत डालने का काम बाकी है। जल्द ही फर्श निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर के दरवाजे व खिड़की बनाने का भी काम चल रहा है। मंदिर का भूतल हर हाल में सितंबर-अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा। इसके अलावा प्रथम तल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

योगी करेंगे 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

रामलला के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
जिले के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वे नंदीग्राम(भरतकुंड) की सभा में नई विकास परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी 2225 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें शहर और देहात क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं के साथ 9.67 करोड़ की लागत से तैयार समदा झील, 54.33 करोड़ की लागत से तैयार दर्शननगर-भरतकुंड मार्ग, 54.37 करोड़ की लागत से तैयार गुप्तार घाट बंधा, गुप्तारघाट पर 111.24 करोड़ रूपये की लागत विकसित होने वाली जनसुविधाएं, सवा करोड़ की लागत से गणेशकुंड सहित छह कुंडों के सौंदर्यीकरण की परियोजना शामिल हैं।

सीएम योगी यहां 11632 करोड़ की नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। अन्य परियोजनाओं के साथ इनमें लगभग साढ़े 11 सौ करोड़ की लगभग 23 किमी के 14 कोसी परिक्रमा पथ और लगभग पौने पांच सौ करोड़ की लागत से 10.32 किमी पंचकोसी परिक्रमा पथ के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, लगभग 65 करोड की लागत से अयोध्या में एनएच-27 से पुराने पुल तक सड़क निर्माण और 33 करोड़ की लागत से चिकित्सा महाविद्यालय इमरजेंसी चिकित्सा कार्य की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पहली बार नंदीग्राम में सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के अंदरखाने में चर्चा है कि यहां मुख्यमंत्री भरतकुंड के विकास सहित अन्य कुछ कार्यों के लिए घोषणा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें