यहां से चुनावी रैलियों का समापन किया
झारखंड में सीएम ने चार दिन में 13, महाराष्ट्र में 11 रैली की। उन्होंने पांच नवंबर को झारखंड से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था और 18 नवंबर को यहीं से चुनावी रैलियों का समापन भी किया। यूपी में योगी ने पांच दिन में 15 चुनावी कार्यक्रम किए। इसमें 13 रैली व दो रोड शो हैं। उन्होंने आठ नवंबर को मीरापुर में रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल, कुंदरकी से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर व गाजियाबाद में संजीव शर्मा के लिए रैली की।
यहां की जनभाएं
नौ नवंबर को खैर, सीसामऊ व करहल पहुंचे। खैर से सुरेंद्र दिलेर, सीसामऊ से सुरेश अवस्थी और करहल से अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। 10 नवंबर को उन्होंने कटेहरी, मझवां व फूलपुर में चुनावी रैली की। फूलपुर से दीपक पटेल भाजपा प्रत्याशी हैं। 15 नवंबर को सीएम ने कटेहरी से धर्मराज निषाद व मझवां से सुचिष्मिता मौर्य के समर्थन में जनसभा की। 16 नवंबर को फूलपुर व खैर में जनसभा तथा सीसामऊ व गाजियाबाद में रोड शो में हिस्सा लिया।
यहां रही सबसे ज्यादा डिमांड
सीएम योगी की झारखंड में प्रचार के लिए खासी डिमांड रही। महाराष्ट्र में चार दिन चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, एनसीपी-अजीत पवार गुट व आरपीआई) के पक्ष में प्रचार किया। योगी ने 11 रैलियां कर लोगों से महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सीएम ने 6, 12, 13 और 17 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रचार किया।