फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आएंगे गोंडा, सारी तैयारियां पूरी, स्टार्टअप प्रदर्शनी का करेंगे उद्धाटन

Wed, 19 Mar 2025 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोंडा आएंगे। सीएम योगी के दौरे से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोंडा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे बहराइच के मिहीपुरवा से गोंडा रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे गोंडा मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री युवा योजना एवं युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप की प्रदर्शनी का उद्धाटन करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के कुल 1,282 लाभार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का चार साल के लिए ब्याज मुक्त लोन व एकमुश्त 10 प्रतिशत अनुदान के साथ ही नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके बाद सर्किट हाउस में 25 मिनट रुकने के बाद दो बजे जिला पंचायत सभागार में करीब एक घंटे देवीपाटन मंडल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के जनप्रतिनिधि वर्जुअल माध्यम से सीएम की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर हेलीपैड व जिला पंचायत सभागार और मेडिकल कॉलेज में भव्य तैयारी की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें