फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कार गिरने से महोबा के छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, दो लाख मदद की घोषणा की

Wed, 09 Dec 2020 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुए हादसे के मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है और उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये मदद की घोषणा की। उन्होंने मृतकों की दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

विज्ञापन


हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ है। मृतक महोबा जिले से मध्यप्रदेश के छतरपुर में बरात में गए थे।

जानकारी के अनुसार, महोबा जिले के चरखारी थाना के स्वासा माफ गांव से लखन अहिरवार के पुत्र मनोज अहिरवार की बरात मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने के दीवान जी के पुरवा गांव में गई थी।

जनवासे के पास कुआं था। गांव के ही छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी कार लेकर बरात में गया था। इसमें लगभग नौ बराती सवार थे। रात को बैक करते समय गाड़ी पास में ही स्थित खुले कुएं में गिर गई।
विज्ञापन


इसमें चालक समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन बरातियों को कुएं से पुलिस ने निकाल लिया। मृतकों में घनश्याम अहिरवार (50) पुत्र परमलाल, राम रतन अहिरवार (35) पुत्र आमना, कुलदीप (22) पुत्र हरप्रसाद, राजू कुशवाहा (30) पुत्र भैयालाल, छत्रपाल सिह (35) निवासी स्वासा माफ थाना चरखारी और रामाधीन निवासी पनवाड़ी शामिल हैं।

घायलों में तेजराम (28) पुत्र कमल अहिरवार, चेतराम (20) पुत्र मथुरा अहिरवार, लक्ष्मण (17) राम रतन शामिल हैं। इन्हें  पुलिस ने सकुशल निकाल लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें