मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये एवं गंभीर घायलों को पचास हजार रुपये सहायता दिये जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मृतकों के पार्थिव शरीरों को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने के लिए सीएम मध्य प्रदेश से अनुरोध किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मध्य प्रदेश के रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 12 लोगों की मौके पर जबकि दो की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है।