फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग बली के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महेंद्र नाथ ने भी किए दर्शन

Wed, 22 May 2019 10:43 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
चुनावी समर निपटते ही भाजपा संगठन और सरकार दोनों जेठ के पहले बड़े मंगल पर आज बजरंग बली के दरबार में पहुंच गए।  शाम लगभग 7.50 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय दोनों लोग हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन


दोनों लोग लगभग आधा घंटा मंदिर में रहे और बजरंगबली के दर्शन व प्रार्थना की। इससे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी अपराह्न 2 बजे हनुमान सेतु में दर्शन पूजन किया। डॉ. शर्मा परिवार सहित लाइन में लगे और आम भक्त की तरह दर्शन किए।
विज्ञापन

सभी को याद होगा कि चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के 72 घंटे के प्रतिबंध के दौरान भी योगी हनुमान सेतु गए थे और दर्शन-पूजन किया था। उन्होंने अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर और उसके अगले दिन अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी जाकर दर्शन पूजन किया था। 

योगी ने ट्वीट कर यह भी लिखा कि बजरंग बली में उनकी अगाध आस्था है। चुनावी व्यवस्तताओं से निवृत्त होकर मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय लखनऊ में थे। संयोग से जेठ का पहला बड़ा मंगल भी था। दोनों लोगों ने हनुमान सेतु मंदिर एक साथ जाकर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें