फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान को ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का तोहफा देंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को कई सौगातें देंगे। सीएम ऑर्गन ट्रांसप्लांट सहित कई यूनिटों का लोकार्पण करेंगे। निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने बताया कि संस्थान का छठा स्थापना दिवस समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में दोपहर तीन बजे से मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण करेंगे। यह यूनिट मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा देने में अहम भूमिका निभाएगी। समारोह में सीएम 194 टेक्निकल संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी देंगे। इससे पहले इसी वर्ष संस्थान में 650 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। वहीं, पिछले वर्ष 150 नए फैकल्टी सदस्यों को संस्थान से जोड़ा गया था। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें