फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में दैवीय आपदा में 17 की गई जान, 19 घायल, सीएम ने परिजनों को दी आर्थिक मदद

Mon, 24 Jun 2019 09:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश में दैवी आपदा की विभिन्न घटनाओं में 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिवारीजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के डीएम को मृतकों के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने और घायलों के उपचार के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

प्रवक्ता के अनुसार, हरदोई में तीन, अमेठी, सीतापुर, बलरामपुर, गाजीपुर और जालौन में दो-दो तथा फतेहपुर, उन्नाव, बदायूं और गोंडा में एक-एक लोगों की मृत्यु हुई है। हरदोई में 11, जालौन में तीन, सीतापुर में दो तथा अमेठी, मुरादाबाद व बदायूं में एक-एक लोग घायल हुए हैं। पशुहानि के अलावा कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें