मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान बताचीत में आनंद कुमार ने सीएम से अपनी फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने मान लिया। अब सुपर 30 फिल्म उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है।
फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है। फिल्म सुपर 30 12 तारीख को रिलीज हुई थी। अभी तक फिल्म ने करीब 76 करोड़ रुपये की कमाई की है।