फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया लखनऊ के एक स्कूल का उद्घाटन

Mon, 18 Apr 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम ने ‌किया स्कूल का उद्घाटन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की सुशांत गोल्फ सिटी शाखा का रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्घाटन किया। स्कूल में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन


संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि हमने भी लैपटॉप बांटे। स्क्रीन पर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और उनका फोटो था, जो हट नहीं सकता। हटाने पर लैपटॉप ही क्रैश हो जाएगा।

सीएम ने कहा कि सुशांत गोल्फ सिटी आसपास का इलाका राजधानी का सबसे बेहतर क्षेत्र बनने जा रहा है। यहां एचसीएल आ रही है। एक हजार करोड़ रुपये लागत से कैंसर इंस्टीटयूट बन रहा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में कॉमेडी नाइट्स व‌िद कपिल फेम सुमोना चक्रवर्ती और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें