फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएम ग्रिड ठेकेदार की जेसीबी से 11 हजार वोल्ट की केबल कटी, 1500 घर प्रभावित

विज्ञापन
जेसीबी से कटा केबल।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के पुरनिया उपकेंद्र से निकली विंध्याचल फीडर की 11 हजार वोल्ट की एक मुख्य बिजली केबल को रविवार दोपहर बाद 3:15 बजे सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क बना रहे ठेकेदार की जेसीबी ने काट दिया। इससे रेलवे क्राॅसिंग के आसपास के लगभग 1500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, जिम्मेदारों ने दूसरे स्रोत से उपभोक्ताओं के बिजली संकट का दूर कर दिया। इस केबल के कटने से उपकेंद्र का 15 एमवीए ट्रांसफार्मर भी कुछ समय के लिए ठप हो गया था। बिजली विभाग इस घटना से काफी नाराज है और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।
इधर, सीजी सिटी उपकेंद्र इलाके में भूमिगत केबल का बक्सा दगने के कारण बिजली गुल हो गई। इस दगे केबल को सही करने के लिए जेसीबी से खोदाई की गई। राम-राम बैंक चौराहे के पास स्थित उपकेंद्र से निकली ओवरहेड लाइन पर रविवार सुबह पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गईं, जिससे मोहिबुल्लापुर फीडर के तहत ताड़ीखाना रोड सहित आसपास की बिजली ठप एक घंटे रही। इसी प्रकार उतरेठिया, रजनीखंड, विराजखंड उपकेंद्र की भूमिगत 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली संकट उत्पन्न हुआ। कुर्सी रोड स्थित सृष्टि उपकेंद्र से निकले बजरंग विहार फीडर के केबल में फॉल्ट आने से 600 घरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें