फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मारे गए लोगों के प्रति सीएम ने व्यक्त किया शोक, परिजनों को दी दो-दो लाख रुपये की मदद

Fri, 11 Oct 2019 05:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा भी की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत लोगों के परिवारवालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। 

बुलंदशहर में नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सो रही चार महिलाओं और तीन बच्चियों की एक यात्री बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रात्रि में करीब ढाई बजे बस गांधी घाट पर आकर रुकी। सुबह गंगास्नान कर वापस लौटने के इरादे से सभी यात्री इधर उधर सो गए थे। मारे गए सभी लोग श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सड़क पर चटाई डाल कर लेट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें