फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंच के नाम पर की मटरगस्ती, तो होंगे सस्पेंड

Tue, 28 Jan 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई, लोकनिर्माण और राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लंच के नाम पर देर तक दफ्तर से गायब रहने वाले अफसरों को चेताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि पाया गया कि अफसर लंबा लंच ले रहे हैं तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने इस काम में मीडियाकर्मियों से भी सहयोग मांगा।

कहा, आप खबर चलाइए कि कौन अफसर लंच टाइम में या वैसे भी दफ्तर में नहीं है, हम कार्रवाई करेंगे।

इससे पहले शिवपाल ने विभागीय बैठक में अफसरों को ऐसी ही चेतावनी दी थी। उनके विभागों में आदेश जारी हो गए हैं कि अधिकारी और कर्मचारी लंच टाइम में दफ्तर में ही लंच करेंगे।
अराजक सपाइयों पर कार्रवाई क्यों नहीं? भाजपा ने अफसरों-कर्मचारियों के समय से दफ्तर नहीं आने पर कार्रवाई की सीएम की चेतावनी पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, ऐसी कार्रवाई सपाइयों की अराजकता पर क्यों नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें