फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही विकास कार्यों की जांच करेंगे अखिलेश

Thu, 28 Aug 2014 02:14 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगले महीने से मंडलों का भ्रमण कर विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की जमीनी हकीकत देखने निकलेंगे। वह जिलों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलावार नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उनके मुआयने से पहले अपने-अपने जिले का भ्रमण कर फील्ड की स्थिति देख लें।

दस सितंबर तक उन्हें अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपनी होगी।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, नोडल अधिकारियों, मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

उन्होंने अधिकारियों से जिले का निरीक्षण कर कमियों और सुझावों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।

जहां कमियां मिलेंगी वहां डीएम व उससे जुड़े विभागों को कार्रवाई करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें