मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बहुप्रतीक्षित परियोजना यूपी-100 योजना का उद्घाटन किया। योजना लॉन्च होने के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस शहरों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में मदद के लिए पहुंचेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
एक बार में काम करेंगी 600 फोन लाइन
2 of 7
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
इसके तहत पुलिस 24 घंटे और सातों दिन जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। परियोजना को सबसे पहले 11 जिलों में लॉन्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
इसके बाद हर हफ्ते 20 से 22 जिलों में यह परियोजना शुरू की जाएगी। 15 दिसंबर तक सभी जिलों को परियोजना के दायरे में शामिल कर लिया जाएगा। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने बताया कि परियोजना के जरिए सूबे की 22 करोड़ जनता को लाभ मिलेगा। यूपी-100 कॉल सेंटर में सभी लड़कियों को नियुक्त किया गया है क्योंकि माना जाता है कि वह पुरुषों की अपेक्षा सौम्यता से बर्ताव करती हैं। सीएम अखिलेश ने बताया कि कई बार शिकायतें मिलीं की फोन उठाने वाले ठीक से जवाब नहीं देते, इसी बात का ध्यान रखते हुए लड़कियों और महिलाओं को नियुक्त करने का फैसला लिया गया।
4 of 7
सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
जनता की सुरक्षा के लिए बनी इस योजना में एक रुपये प्रति व्यक्ति एक माह का खर्च है। इसके अत्याधुनिक कॉल सेंटर में 200 लोगों के बैठने और एक लाख कॉल प्रतिदिन तक रिसीव करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
एक बार में 600 फोन लाइन काम करेगी। आने वाले समय में प्रतिदिन कॉलों की संख्या दो लाख हो जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यह इंटीग्रेटेड कॉल सेंटर देश का सबसे आधुनिक सेंटर है। पहले चरण में यह योजना10 जिलों में लॉन्च होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर रामपुर भी इसमें जुड़ गया है।
रामपुर नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां का क्षेत्र है। इसलिए बड़े जिलों के साथ ही इस छोटे जिले का भी नाम जोड़ दिया गया है। बाकी 10 जिले लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद व झांसी हैं।