अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के पहले बाबा रामदेव ने लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल राम नाईक और सीएम आदित्यनाथ के साथ योगाभ्यास किया। जरा देखें योगी आदित्यनाथ की मुद्राएं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
योग
बाबा राम देव मंगलवार को राजधानी पहुंच गए थे। उन्होंने देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
3 of 9
योग
दोनों ने कई मसलों पर विस्तार से चर्चा की थी। आज सुबह बाबा रामदेव, सीएम और राज्यपाल सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया।
4 of 9
योग
बता दें कि राज्यपाल भी कई साल से योगाभ्यास करते रहे हैं और यूपी के सीएम भी। ऐसे में तीनों ने एक साथ कई योग की कई मुद्राएं कीं।
विज्ञापन
5 of 9
योग
इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा, देश के प्रधानमंत्री भी योगी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी योगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 3-4 बजे से रात 10-11 बजे तक काम करने वाले कर्म योगी मुख्यमंत्री है।
विज्ञापन
6 of 9
योग
रामदेव ने ये भी कहा कि अपराध को नियंत्रण के लिए आत्मअनुशासन जरूरी है और आत्म ॉअनुशासन योग से ही संभव है।
विज्ञापन
7 of 9
योग
वहीं सीएम आदित्यनाथ ने कहा, अलग-अलग योग की परिभाष भले अलग हो लेकिन लक्ष्य एक ही है- स्वस्थ्य तन से स्वस्थ्य मस्तिष्क का निर्माण। इससे ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट का निर्माण होगा।
8 of 9
योग
योगी ने बताया, 21 जून को विश्व के 200 देशों में योग होगा। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ योग करने के लिए अब तक 80 हज़ार लोगों ने पंजीकरण कराया।
वहीं राज्यपाल राम नाईक ने कहा, योग शारीरिक के साथ मानसिक विकास देता है। यूपी के दिन बदले है। यूपी को देश का उत्तम ही नही सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है। यूपी पहला प्रदेश है जहाँ राजभवन में योगाभ्यास कराया गया है।