फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आदित्यनाथ को नहीं पसंद आया प्रधानमंत्री आवास, दिए बदलाव के निर्देश

Thu, 29 Jun 2017 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मॉडल आवास देखने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलडीए के डिजाइन में बदलाव के सुझाव दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जियामऊ ये आवास देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


एलडीए और डूडा ने यह मॉडल नगर निगम के जियामऊ में शेल्टर होम में बनाए हैं। मुख्यमंत्री की विजिट से पहले एलडीए के एक अधिकारी ने बताया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास का एक मॉडल डिजाइन तैयार किया है। 

यह मॉडल जियामऊ के शेल्टर होम में बनाया गया है। आवास की लागत सात लाख रुपये तक आएगी। इसमें 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी केंद्र सरकार को देनी है। प्रदेश सरकार भी अपनी तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो रूम मॉडल तैयार करने को कहा है। इस मॉडल को फाइनल शेप आवास विभाग देगा।

बता दें क‌ि पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद 26 जून को इस मॉडल आवास को देखने आना था। ईद की वजह से इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। हालांकि, इस बीच खुद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और सूडा के निदेशक शैलेंद्र सिंह इसका मुआयना कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें