फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Meter: स्मार्ट मीटर मामले में अब कलस्टर बढ़ाने पर जोर, 20 से 25 लाख उपभोक्ताओं का बनेगा एक कलस्टर

Sun, 26 Mar 2023 12:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

केंद्र के दबाव बढ़ाने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बिजली कंपनियों ने बीच का रास्ता बनाने की तैयारी की है। अब 20 से 25 लाख का एक क्लस्टर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मामले में दबाव बढ़ाने के बाद बिजली कंपनियां बीच का रास्ता निकालने पर तैयार हो गई हैं। वे चार क्लस्टर के बजाय आठ क्लस्टर बनाकर टेंडर करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगरौत ने पावर कॉरपोरेशन को प्रस्ताव भेजा है। इसमें टेंडर क्लस्टर को छोटा करने और हर क्लस्टर को 20 से 25 लाख उपभोक्ता का बनाने पर जोर दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां टेंडर में हिस्सा ले सकें। फिलहाल प्रदेश में अभी चार कलस्टर में टेंडर हो रहा है। हर क्लस्टर की लागत लगभग 5500 करोड़ से 7000 करोड़ के बीच है। अभी तक हर क्लस्टर में 70 से 75 लाख उपभोक्ता हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी में मिशन 80 पर भाजपा: सभी को साधने की कोशिश, नई टीम में महिलाओं को भी जगह, अवध का दबदबा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की नई टीम में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने पर जोर, लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर


उधर, उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि मध्यांचल ने 20 से 25 लाख उपभोक्ताओं का क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव देकर परिषद की मांग को जायज ठहराया है। परिषद लगातार आठ से ज्यादा क्लस्टर बनाने की मांग कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें