फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना ऑपरेशन ही ठीक हो सकता है क्लब फुट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्लब फुट की समस्या एक हजार में से किसी एक बच्चे को होती है। इसमें जन्म से ही उसका पंजा मुड़ा हुआ होता है।
विज्ञापन


यह समस्या बिना सर्जरी के महज प्लास्टर और विशेष प्रकार के जूतों से ठीक की जा सकती है। केजीएमयू के पीएमआर विभाग के प्रमुख प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने क्लब फुट जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन




इस बार की थीम है जीवन को सशक्त बनाना: क्लबफुट से मुक्ति के लिए कदम। डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जन्म के एक माह के भीतर इलाज शुरू होने से सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। पांच से छह बार प्लास्टर चढ़ाने से पंजा सीधा हो जाता है। असल में कम उम्र में हड्डियां नरम होती हैं। इससे प्लास्टर चढ़ाने से हड्डी सीधी हो जाती हैं। देरी पर सर्जरी ही विकल्प बचता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें