फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तराई में झूम कर बरसे मेघ, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Fri, 16 Aug 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार रात से बारिश हो रही है। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को भी दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि गनीमत यह रही कि राप्ती नदी का जलस्तर सामान्य होने की वजह से फिलहाल बाढ़ व कटान का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार रात व शुक्रवार तेज बरसात हुई। इससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। पूरे दिन आसमान में छाए बादलों व पछुआ हवाओं के कारण मौसम का मिजाज नर्म बना रहा। इस बीच नेपाल व पहाड़ों पर बरसात न होने के कारण जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 127.00 रहा, जो खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर कम है। ऐसे में राप्ती नदी के तट पर बसे गांवों में बाढ़ व कटान का फिलहाल कोई खतरा नहीं है। इससे कछार वासियों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें