फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 16 Aug 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सेमगढा के बेहनन पुरवा निवासी किशोर बृहस्पतिवार को गांव स्थित पकडिहवा तालाब के किनारे खेल रहे थे। जहां पैर फिसलने से एक किशोर डूब गया। सूचना पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा बेहनन पुरवा निवासी जाफर अली (14) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित पकडिहवा तालाब के पास खेल रहा था। जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब में गिर गया। इस दौरान जब तक साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चों ने घर आकर इसकी सूचना उल्फत सहित आसपास के लोगो व परिजनों को दी।
ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाफर अली के शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें