फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे स्टेशनों पर वितरित किए कपड़े के थैले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से एक से सात नवंबर तक ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ‘अडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रियों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर, ऐशबाग, गोंडा, खलीलाबाद, सीतापुर और बस्ती स्टेशनों पर कर्मचारियों, वेंडर्स व यात्रियों को मिशन लाइफ की शपथ दिलाई गई। स्टेशनों पर रैली, बैनर व पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों को भोजन की बर्बादी रोकने, कचरा केवल कूड़ेदान में डालने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें