लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकार स्वर्गीय ललित रायजादा और फोटो पत्रकार स्वर्गीय आरबी थापा की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें पत्रकारों ने दोनों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय और योगदान को संकलित करने के लिए डायरी तैयार करने का सुझाव दिया। अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्रा ने राज्य सरकार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर रविंद्र कुमार सिंह, हसीब सिद्दीकी, सुरेश बहादुर सिंह, गोविंद पंत राजू, वासेंद्र मिश्र, संजय जोहरी, शिवशरण सिंह आदि मौजूद रहे।