फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुई परिक्रमा, ढूंढे नहीं मिले तोगड़िया

Sat, 14 Sep 2013 02:20 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा के समापन के दिन शुक्रवार को कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा के चौकस प्रबंध होने की वजह से कहीं किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं रही।

परिक्रमा के कार्यक्रम की शुरूआत से अब तक विभिन्न जिलों में कुल 3321 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 3150 को मुचलके पर छोड़ा गया जबकि 171 को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


सरकार ने शुक्रवार को परिक्रमा के समापन के मौके पर बस्ती जिले में तीन अलग जत्थों में कुल 52 लोगों की गिरफ्तारी की बात स्वीकार की है।

अधिकारियों का कहना था कि परिक्रमा के समापन का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। परिक्रमा के समापन के मौके पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए अधिकारी गुरुवार से परेशान थे।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों ने गुरुवार शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर संबंधित जिलों के अधिकारियों को सुरक्षा के तहत सभी कदम उठाने की ताकीद की थी।

खास परेशानी विहिप नेता प्रवीण भाई तोगड़िया की गतिविधियों को कोई सूचना न मिलने के कारण थी। शुक्रवार को भी अधिकारी इसे लेकर खासे परेशान थे।

अंदेशा यह था कि कहीं तोगड़िया मखौड़ न पहुंच जाएं। लेकिन शाम तक उनकी कोई सूचना न मिलने और परिक्रमा के समापन के साथ ही यह परेशानी भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें