फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभागों के क्लर्कों को अब एक समान वेतन

Sat, 27 Sep 2014 02:31 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी राजकीय विभागों में लिपिक संवर्ग का एक समान ढांचा लागू करने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश कैबिनेट ने पिछले दिनों इसके लिए बनाई गई नियमावली को मंजूरी दी थी।

इससे समस्त विभागों में लिपिकों के पद पर समान अर्हता व वेतनमान लागू हो सकेंगे।

वर्तमान में अलग-अलग विभागों में लिपिकों के एक ही जैसे पद के लिए अलग-अलग अर्हता व वेतनमान लागू है।

इस विसंगति से जुड़े मामले कोर्ट-कचहरी में जाने पर सरकार को कई बार जवाब देने में मुश्किल आती थी।

कैबिनेट ने इस विसंगति को दूर करते हुए सभी राजकीय विभागों में लिपिक संवर्ग के समान ढांचा को मंजूरी दी थी।

अब वित्त विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर नई नियमावली को प्रभावी कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें