फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र में नहीं हुई साफ-सफाई, एक्सईएन के खिलाफ विभागीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। अमौसी और सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में आदेश के बावजूद साफ-सफाई नहीं कराई गई। मंगलवार को जब जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई तो डीएम विशाख जी ने अफसरों पर नाराजगी जाहिर की। मामले में संबंधित अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के खिलाफ विभागीय जांच के लिए यूपीसीडा के सीईओ को पत्र लिखा है।



वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया गया है। अभियंता को तय समय में आदेश को दरकिनार करने व साफ-सफाई न कराने का कारण बताना होगा। बैठक डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि हर हाल में क्षेत्र में साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए। कूड़े के कलेक्शन और निस्तारण को लेकर कार्ययोजना तैयार कर काम को आगे बढ़ाएं। बैठक में डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के संबंध में चर्चा करते हुए समय सीमा में प्रकरणों को निस्तारित करने को कहा है। इसके लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आबादी का पानी औद्योगिक क्षेत्र में न आए

डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी समस्या को लेकर कहा कि आबादी का पानी इस क्षेत्र में न आए ये हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। जल निकासी के लिए डीपीआर तैयार कर समिति के सामने प्रस्तुत करें। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि अमृत योजनाओं तहत औद्योगिक क्षेत्र के पास 22 एमएलडी एसटीपी के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर उसको भेजने की तैयारी चल रही है।



ये निर्देश भी दिए..

- सभी औद्योगिक क्षेत्रों में खराब स्ट्रीट लाइटें बदली जाएं।

- औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए बुधवार से ही सड़कों को मोटरेबल करने का कार्य शुरू कराएं।

- अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।

- अधिक कर निर्धारण/नोटिस के संबंध में उद्यमियों के लिए जलकल और निगम की ओर से शिविर लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें