फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीपावली से पहले कूड़ा उठान बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का दावा करने वाला नगर निगम बैठकें तो खूब कर रहा है, पर जमीन पर इसका असर नहीं दिख रहा। बुधवार सुबह डीजल न मिलने पर कूड़ा उठाने वाली आधे से ज्यादा गाड़ियां देरी से निकलीं। ऐसे में दोपहर तक पड़ावघरों से कूड़ा उठान नहीं हो सका।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से सफाई को लेकर बुलाई गई विशेष बैठक में नगर निगम के अफसर भी शामिल हुए। प्रमुख सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि त्योहार पर सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए। गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। बाजारों में सुबह और शाम सफाई की जाए। कूड़े उठान समय से और इसका निस्तारण बेहतर हो, जिससे रेटिंग सही आए।

कूड़ा उठान में नगर निगम की 300 गाड़ियां लगी हैं। इन्हें सुबह पांच बजे से डीजल मिलता है। बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद डीजल दिया गया, जिससे गाड़ियां देरी से निकलीं। ज्यादातर गाड़ीवालों ने तेल तो पूरा लिया, पर काम अधूरा किया। इससे कूड़ा उठान प्रभावित हुआ। दोपहर दो बजे तक गोमतीनगर में मंत्री आवास वाली रोड पर किसान मंडी के पास पड़ावघर पर कूड़े पड़ा रहा। प्रभारी जोनल सिनेटरी अधिकारी पंकज शुक्ला ने कहा, डीजल मिलने से देरी से कूड़ा उठान पर असर पड़ा। आरआर विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात के मुताबिक आईओसी से टैंकर देरी से आने के कारण बड़ी गाड़ियों को डीजल थोड़ी देरी से मिला। छोटी गाड़ियां समय से निकल गईं थीं। उन्हें टंकी में मौजूद तेल दे दिया गया था।
विज्ञापन




कम कर्मचारी मिलने पर नोटिस

लोहिया नगर वार्ड में कार्यदायी संस्था लायंस सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज के 49 कर्मचारी तैनात हैं। हर कर्मचारी का नगर निगम 10 हजार रुपये का भुगतान ठेकेदार को करता है। 18 अक्तूबर को औचक निरीक्षण में 34 कर्मचारी ही मिले थे। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह पहले पुराने शहर में कर्मचारी लगाने में भी फर्जीवाड़ा सामने आया था। नगर निगम के अफसरों की मेहरबानी से लगातार डिफॉल्टर रहने वाली इस संस्था के पास करीब पांच हजार कर्मियों का ठेका है। सूत्रों ने बताया कि नगर निगम दिखावे के लिए ठेकेदार पर जुर्माना तो लगाता है, पर वसूला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें