फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने काम ठप करके किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर शुक्रवार सुबह परिसर में प्रदर्शन किया। दीपावली पर वेतन और बोनस न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान ही एक महिला सफाईकर्मी की तबीयत भी बिगड़ गई। उसे इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा। अफसरों ने एक घंटे तक मान मनौव्वल के बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन समाप्त करवाया। वहीं, अस्पताल प्रशासन का दावा है कि शाम को सभी सफाईकर्मियों के खाते में बकाया वेतन पहुंच गया।
विज्ञापन


300 बेड के सिविल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब तीन हजार से अधिक मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। यहां काफी संख्या में सफाईकर्मी तैनात हैं। शुक्रवार सुबह करीब 50 सफाई कर्मचारियों ने इमरजेंसी गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला सफाईकर्मी बच्चे के साथ प्रदर्शन करने लगीं। इसी बीच एक महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। तुरंत ही साथी उस महिला सफाईकर्मी को इमरजेंसी ले गए, वहां उसका इलाज हुआ। कुछ देर बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। प्रदर्शन से काफी देर तक वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी आदि में सफाई ठप हो गई।

अस्पताल के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर सफाईकर्मियों को काफी देर तक समझाया। निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने बताया कि शाम तक आउटसोर्स कंपनी की ओर से सभी सफाई कर्मचारियों के खाते में वेतन भेज दिया गया है। उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण भी करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें