कर्मचारी को सम्मानित करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। स्वच्छता में शहर को देश में तीसरी रैंक मिलने पर बुधवार को नगर निगम जोन दो कार्यालय में स्वागत और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महापौर सुषमा खर्कवाल का स्वागत और सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में महापौर ने घोषणा की कि जल्द ही स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन तिरंगा यात्रा के रूप में किया जाएगा, जिससे आमजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा सके और लखनऊ को प्रथम स्थान पर लाया जा सके। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे।
महापौर से मिलकर व्यापारियों ने दी बधाई
लखनऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिलने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महापौर से मिलकर उन्हें बधाई दी। लालबाग स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा के अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़ आदि मौजूद रहे। संवाद