फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में सफाईकर्मी ने मरीज को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती मरीज को सफाईकर्मी ने सोमवार को पीट दिया। मरीज ने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो निदेशक ने उसे ड्यूटी से हटा दिया। अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




कुछ दिन पहले चोट लगने से पैर की हड्डी टूटने पर एक बुजुर्ग को लावारिस वार्ड में भर्ती कराया गया। उनका मोतियाबिंद का भी ऑपरेशन होना है। शुगर अधिक होने से अभी ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है। मरीज की फिजियोथेरेपी भी कराई जा रही है।

बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि किसी बात से नाराज होकर एक सफाईकर्मी ने सोमवार को उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने मरीज की आपबीती का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिलने पर सफाईकर्मी को वार्ड ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें