फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT Result 2020: चार प्रश्न हटाए गए, चार के उत्तर में किया बदलाव

Mon, 05 Oct 2020 04:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

CLAT 2020 Result Today: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। कंसोर्टियम के विशेषज्ञों ने छात्रों की आपत्तियों के आधार पर जहां चार प्रश्न हटा दिए हैं, वहीं तीन प्रश्नों के उत्तर बदल दिए हैं।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम क्लैट का परिणाम जारी हो जाएगा। क्लैट के संयोजक प्रो. बलराज चौहान ने बताया कि बीएएलएलबी के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्न संख्या 146, 147 और 150 को हटा दिया गया है। इसके बाद यूजी में अब 150 के बजाय कुल 147 में से छात्रों को अंक दिए जाएंगे।

वहीं, एलएलएम में से प्रश्न संख्या 23 को हटा दिया गया है। इसमें अब 120 की बजाय 119 में से अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा बीएलएलबी के प्रश्न संख्या 8, 35 148 और 149 के उत्तरों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन


प्रो. बलराज चौहान ने बताया कि अंतिम बार बदलाव कर परीक्षा परिणाम तैयार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आपत्ति के लिए क्लैट किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेता है। इस वजह से इस बार हजारों छात्रों की आपत्तियां पहुंची थी। काफी संख्या में आपत्तियां ऐसी थीं जिनका कोई सरोकार नहीं था।

ऐसे में अगले सत्र से प्रति आपत्ति 1000 शुल्क लिया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा यदि आपत्ति सही पाई गई तो छात्रों को उस आपत्ति का शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें