लखनऊ। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)-2027 की परीक्षा आगामी 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। लखनऊ में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी क्लैट की आधिकारिक जालस्थल www.consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज और श्री जय नारायण मिश्र पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज शामिल हैं। महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट (राजाजीपुरम) व नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज भी केंद्र हैं।