फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीड पार्क के लिए खरीदी या अधिगृहीत की जाएगी 3.6344 हेक्टेयर जमीन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद तहसील स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र अटारी में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क बनाने के लिए कृषि विभाग ने जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। विभाग की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत आपसी सहमति से कुल 3.6344 हेक्टेयर जमीन खरीदी या अधिगृहीत की जाएगी।
विज्ञापन

अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस परियोजना के लिए मलिहाबाद तहसील के शाहमऊ, रुदानखेड़ा, अटारी और पाराभदराही (सूची में शामिल नौबस्ता गांव सहित) की जमीन ली जानी है। इन गांवों के 46 गाटा नंबरों (कुल रकबा 16.0700 हेक्टेयर) में से 3.6344 हेक्टेयर जमीन सीड पार्क के लिए तय की गई है। इसकी सूची जारी की जा रही है। सूची में दर्ज खातेदारों के अलावा यदि किसी अन्य व्यक्ति का इस जमीन पर कोई हक या आपत्ति है, तो वह सूचना छपने के 10 दिन के भीतर प्रमाण के साथ लिखित दावा पेश कर सकता है। दावा या आपत्ति मदनमोहन मालवीय मार्ग स्थित कृषि भवन के प्रथम तल (कक्ष संख्या-54) में अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) के कार्यालय या फिर लखनऊ कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) के कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें