फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहपाठी ने घर में घुसकर बीसीए की छात्रा का रेता गला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में बुधवार को घर में घुसकर बीसीए की 17 वर्षीय छात्रा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात करने वाले 22 वर्षीय सहपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सहपाठी ने छात्रा से उसका फोन चेक करने के लिए मांगा। इससे इन्कार करने पर उसकी जान ले ली। वारदात के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक सेना से सेवानिवृत्त और वर्तमान में कानपुर में एनसीसी के इंसट्रक्टर सोमवार को पत्नी के साथ अमेठी स्थित गांव गए थे। घर पर छात्रा व उसकी बड़ी बहन ही थे।
बड़ी बहन ने बताया कि बुधवार शाम को कॉलेज से घर लौटने पर दरवाजा बंद मिला। कई बार फोन करने पर भी छोटी बहन ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद वह किसी तरह घर में दाखिल होकर पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो वह लहूलुहान पड़ी थी। पास में ही एक युवक खून से सने कपड़े में मिला। बड़ी बहन ने फौरन घरवालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायल युवक को लोकबंधु अस्पताल लेकर गई। इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

दो वर्ष से थी दोस्ती, फोन पर करते थे बात
डीसीपी ने बताया कि छात्रा व उसके सहपाठी में दो साल से दोस्ती थी। दोनों की फोन पर बात होती थी। छात्रा का कुछ दिन पहले ही एक कॉलेज में बीसीए में दाखिला कराया गया था। युवक ने भी यहीं पर बीसीए में प्रवेश लिया है। सोमवार से छात्रा को कॉलेज जाना था।

जान बचाने के लिए किया था संघर्ष
युवक हत्या के इरादे से चाकू लेकर पहुंचा था। पूछताछ में सामने आया है कि उसने चाकू दिखाते छात्रा से फोन चेक करने के लिए मांगा। छात्रा ने इससे इन्कार कर दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे दबोच लिया। छात्रा ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन युवक ने चाकू से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पूरे कमरे में चारों तरफ खून बिखरा था। वारदात की सूचना पर पारा, दुबग्गा और काकोरी पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। छात्रा के ताऊ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार युवक को शक था कि छात्रा किसी और से फोन पर बात करती है। इसकी पुष्टि करने के लिए वह उसके घर पहुंचा था। वारदात के बाद आरोपी छात्रा के शव के पास ही पड़ा रहा। छात्रा का भाई बाहर रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें