लखनऊ। गोमतीनगर के भागीदारी भवन और अलीगंज के आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में संचालित आवासीय निशुल्क आईएएस/ पीसीएस कोचिंग का मौजूदा सत्र देरी से शुरू हुआ है। 14 अगस्त से ही इन केंद्रों पर कक्षाएं शुरू की गई हैं। दोनों केंद्रों पर 300 से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है।
भागीदारी भवन में बालक जबकि आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में बालिकाओं को प्रवेश दिया जाता है। आवासीय कोचिंग में जुलाई में पढ़ाई शुरू हो जाती है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया ही अगस्त तक चली। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. पवन कुमार यादव ने बताया कि पढ़ाई शुरू हो गई है। शिक्षक भी पूरे हैं। अतिथि शिक्षक आ रहे हैं। व्यवस्थाएं पूरी हैं। उधर, आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में भी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। यहां 130 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। 122 छात्राओं ने प्रवेश लिया है।