फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार्जर की लीड बदलवाने निकला 12वीं का छात्र लापता

Tue, 28 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवराज बाजपेई।
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा के बुद्धेश्वर स्थित बजरंग बिहार कॉलोनी निवासी 12वीं का छात्र युवराज बाजपेई (18) 24 जुलाई की शाम मोबाइल चार्जर की लीड बदलवाने की बात कहकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 25 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई है। दरोगा विभोर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

निरीक्षक सुरेश सिंह के अनुसार, छात्र के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली गई। लेकिन मोबाइल फोन बंद होने से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। पुलिस आसपास लगे 15 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। छात्र के संभावित रास्तों और संपर्क में आए लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें