फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के तबादले पर माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में ठनी

Fri, 14 Sep 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
transfer
विज्ञापन

अधिकारियों के तबादलों को लेकर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में ठन गई है। इनमें से एक अफसर को तो कार्यमुक्त कर दिया गया है जबकि दूसरे को कार्यमुक्त न करने का फरमान जारी किया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने 8 सितंबर को 7 शिक्षा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ अनिल भूषण चतुर्वेदी को निदेशक राज्य विज्ञान संस्थान इलाहाबाद एवं सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नियुक्त किया गया था।

इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में तैनात उप निदेशक भगवती सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों के लिए शासन से संबद्ध किया गया था। 

बिना जानकारी और मंजूरी लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के दो अफसरों को स्थानांतरित किए जाने पर डॉ. दिनेश शर्मा ने सख्त नाराजगी जताई है। माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने भी बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार से आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उन्होंने आपसी सहमति के बिना माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों का बेसिक शिक्षा में तबादला करने वाले अफसरों से स्पष्टीकरण तक मांगने को कहा है।

सहायक अध्यापक भर्ती में अनियमितता को देखते हुए अनिल भूषण चतुर्वेदी को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी पद के लिए तो कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में तैनात उप निदेशक भगवती सिंह को कार्यमुक्त करने से इनकार कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने भी भगवती सिंह को कार्यमुक्त न करने के निर्देश दिए हैं। 

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तक प्रकाशन, मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कराने, माध्यमिक शिक्षा विभाग के बजट प्रस्ताव तैयार करने सहित नीतिगत मामलों में भगवती सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग में भी बिगड़ी स्थितियों को सुधारने के लिए भगवती सिंह को शासन से संबद्ध करने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें