लखनऊ के गोमतीनगर के एक नामचीन शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात रसूखदारों की पत्नियां आपस में भिड़ गईं। लिफ्ट में चढ़ते वक्त हुई तनातनी शॉपिंग मॉल के ऑडी और रेस्टोरेंट में कुर्सी की छीना-झपटी तक जारी रही। रसूखदारों की पत्नियों ने पुलिस को फोन किया।
गोमतीनगर थाना की पुलिस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने सभी को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। मामले की किसी को भनक न लगे, इसलिए आधी रात को ही शॉपिंग मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज डिलीट करा दिए गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात दिल्ली में एक महकमे में कमिश्नर के पद पर तैनात अधिकारी की पत्नी अपनी सहेली सांसद के साथ रुस्तम फिल्म देखने शॉपिंग मॉल के ऑडी गई थीं। यहां अलीगंज के एक कारोबारी की पत्नी भी सहेलियों के साथ आई थीं। अधिकारी की पत्नी व सांसद लिफ्ट में चढ़ीं।