गोमतीनगर के विनीतखंड तीन स्थित प्रज्ञा पार्क में धार्मिक आयोजन रोकने पर मंगलवार शाम हालात फिर बिगड़ गए। एक समुदाय के लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इलाके में तनाव की आशंका में पहले से ही भारी फोर्स तैनात थी, इसके बावजूद स्थिति नहीं संभली। बता दें कि इस मामले में एक महीने से तनातनी चल रही है और पंद्रह दिन में दो बार पुलिस और उपद्रवियों की भिड़ंत हो चुकी है। रविवार को पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। मंगलवार को पार्क में धार्मिक आयोजन होना था लेकिन भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। शाम होते-होते लोगों का आक्रोश भड़का और एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
उपद्रवियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाई तो भगदड़ मच गई। लोग मकानों में घुस गए और छतों से पथराव करने लगे। इससे पुलिस- प्रशासन के अफसरों समेत डेढ़ दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
3 of 9
लोगों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पथराव और तोड़फोड़ से गुस्साई पुलिस ने राहगीरों समेत कई लोगों को खदेड़कर पीटा। इससे पुलिस विरोधी माहौल बन गया।
4 of 9
डीएम राजशेखर
- फोटो : amar ujala
डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर, डीएम राजशेखर, एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंची व सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को साथ लेकर घर-घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
5 of 9
लोगों से बात करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
देर रात तक पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर विनीतखंड कालोनी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
6 of 9
लोगों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : amar ujala
बवाल बढ़ते ही प्रज्ञा पार्क से युवकों का एक गुट शोर मचाता हुआ हुसेडिया की तरफ जाने वाली गली की ओर बढ़ा तो हुसेड़िया से एक गुट प्रज्ञा पार्क की तरफ आने लगा।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिस से उलझती महिला
- फोटो : amar ujala
दो तरफ से युवको की भीड़ आने पर पुलिस हड़बड़ा गई। दोनों तरफ से तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया।
8 of 9
डीएम राजशेखर
- फोटो : amar ujala
‘कुछ बाहरी लोगों के दखल से हालात तनावपूर्ण हुए थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिना किसी वजह के मौके पर मौजूद थे। इलाके के हालात अब बिल्कुल सामान्य और शांतिपूर्ण हैं। हम एक-दो दिन में स्थानीय लोगों के साथ बैठकर कर सर्वमान्य हल निकाल लेंगे।’- राजशेखर, डीएम
‘दोनों पक्षों में रविवार शाम ही थाने में समझौता हुआ था। इसके बाद भी हालात क्यों बिगड़े, इसकी जांच की जा रही है। उपद्रवियों को चिह्नित करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।’- मंजिल सैनी, एसएसपी