फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में डॉक्टर-नर्सिंग अधिकारी में झड़प, कुलपति ने जांच समिति बनाई

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को एक डॉक्टर और नर्सिंग अधिकारी के बीच झड़प हो गई। नर्सिंग अधिकारी ने डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने शनिवार को इन आरोपों की जांच के लिए समिति बनाई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर हंगामा हुआ और डॉक्टर पर लगाए जा रहे आरोप सामने आए। आरोप है कि डॉक्टर डालीगंज के एक निजी अस्पताल में निजी प्रैक्टिस करते हैं। विभाग की एंडोस्कोपी प्रयोगशाला में बाहरी व्यक्ति को बुलाकर मरीजों की जांच कराने का भी आरोप है। कर्मचारियों के अनुसार, एंडोस्कोपी करने वाला व्यक्ति डॉक्टर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। एक महिला नर्सिंग कर्मचारी ने डॉक्टर पर चुपके से ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया। इस आरोप से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। हंगामे की सूचना पर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र आतम और चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को कुलपति सोनिया नित्यानंद ने प्रति कुलपति डॉ. अंजु अग्रवाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। कमेटी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, डीन डॉ. केके सिंह, डॉ. रश्मि कुशवाहा और सर्जरी विभाग के डॉ. सुरेंद्र कुमार भी शामिल हैं। केजीएमयू प्रवक्ता केके सिंह ने बताया कि समिति को सभी बिंदुओं पर जांच के लिए कहा गया है। उसे हफ्ते भर में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें