फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी पेंशन व सिटीजन चार्टर का लाभ मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षकों ने मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरना दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा, पुरानी पेंशन की बहाली हो और सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
विज्ञापन


निशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमतिकरण की मांगें भी पूरी हों। धरने में प्रादेशिक उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, संरक्षक रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरके त्रिवेदी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमीर अहमद, डॉ. मीता श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें