फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : कॉकरोच जनता पार्टी का लखनऊ में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे

Fri, 12 Jun 2026 10:04 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभिजीत दीपके ने कहा कि हमने दिल्ली और पुणे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं, जिसमें हमने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग रखी थी। लखनऊ के बाद अमृतसर और बेंगलुरु में प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
समर्थकों के बीच अभिजीत दीपके (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को लखनऊ में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को जोर-शोर से उठाने की बात कही।

विज्ञापन


युवा-आधारित आंदोलन का यह प्रदर्शन दिल्ली से शुरू हुए देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है, जो राज्य की राजधानी में इको गार्डन में आयोजित होने वाला है। हालांकि, यह अभी पुष्टि नहीं हुई है कि प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति मिली है या नहीं।

ये भी पढ़ें - यूपी में मौसम ने ली करवट: आज 19 जिलों में गरज चमक और आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि के आसार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश से गिरा पारा, आज 19 जिलों में तूफान अलर्ट; ओलावृष्टि की आशंका
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं प्रदर्शन के लिए आया हूं। हमने दिल्ली और पुणे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं, जिसमें हमने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग रखी थी। कल (शुक्रवार) हम लखनऊ में भी ठीक यही शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से करने जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने पर दीपके ने कहा कि अगर ऐसा है तो वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति के लिए उनसे संपर्क करेंगे। कहा कि हमने दिल्ली और पुणे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं। हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ लोकतंत्र में अपनी बात रखना चाहते हैं। सीजेपी ने गुरुवार को पुणे में प्रदर्शन किया था। लखनऊ के बाद यह अमृतसर और बेंगलुरु में प्रदर्शन करने वाला है, इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें