लखनऊ। सिविल अस्पताल प्रशासन ने जगह की कमी का हवाला देकर एमआरआई मशीन लेने से इन्कार कर दिया है। अब इसे लोकबंधु अस्पताल में लगाया जाएगा। दूसरी एमआरआई मशीन बलरामपुर अस्पताल में लगेगी।
बलरामपुर अस्पताल में एमआरआई भवन करीब चार साल से बनकर तैयार है। उधर, सिविल अस्पताल को एमआरआई मशीन के लिए दिया जाने वाला बजट अब लोकबंधु अस्पताल को मिलेगा। अफसरों का कहना है कि मशीन खरीद की प्रक्रिया मेडिकल कॉर्पोरेशन को करनी है। दोनों अस्पतालों में एमआरआई मशीन लगने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अभी किसी सरकारी अस्पताल में एमआरआई की सुविधा न होने मरीजों को निजी केंद्रों से जांच करवानी पड़ती है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश के मुताबिक, एमआरआई मशीन लगाने के लिए अस्पताल में जगह नहीं है।