फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल डिफेंस ने जिला प्रशासन को छह सायरन सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल डिफेंस की ओर से जिला प्रशासन को छह आपातकालीन सायरन बुधवार को भेंट किए गए। जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस अमरनाथ मिश्र ने जनहित में इस्तेमाल के लिए डीएम विशाख जी को इन्हें सौंपा।
विज्ञापन


अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शहर में लगे सायरन में से कई खराब हो गए हैं। डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि खराब सायरन प्राथमिकता पर बदले जाएं और जो सही हो सकें, उन्हें ठीक कराया जाए। आगे भी जरूरत के मुताबिक और सायरन लगाए जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतु राज रस्तोगी, उपनियंत्रक अनिता प्रताप व एडीसी मनोज वर्मा थे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें